मेधावियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Mar 02, 2026 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - शेरकोट में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा में 16 छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय में पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। परीक्षा में कुल 38 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे।

मेधावियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

शेरकोट। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का विद्यालय में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हुआ। आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 16 छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा 38 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे।जिसमे समरीन परवीन, अबीरा परवीन, अदीबा परवीन, आफिया परवीन, भूमिका रानी, जकिया परवीन, सादिका परवीन, जहरा परवीन, अंजुम परवीन, मरयम परवीन, कहकशा परवीन,शिफा परवीन, जोया परवीन, मौ. अबुल हसन, शुभहान अहमद, मौ. अम्मार ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में सफल हुए बच्चों को शिक्षकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

प्रधानाचार्य शमशाद हुसैन ने सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए इसका श्रेय उनके अभिभावको सहित शिक्षकों को दिया। विद्यालय प्रबंधक फुरकान महमूद अंसारी ने छात्र छात्राओं की सरहाना करते हुए शिक्षकों को देते हुए कहा कि यह शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है। इस मौके पर शिक्षक अरशद हुसैन, मौ.रिजवान, मौ.आलम अंसारी, मोहम्मद शहजाद, शकील अहमद, रईस अहमद, रिहान अहमद, मौ.इकबाल, उस्मान अहमद आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।