Bijnor News: मेडिकल कॉलेज सुहेड़ी में विद्यार्थियों ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज सुहेड़ी में वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्साह से पौधारोपण किया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और जिलाधिकारी जसजीत कौर ने छात्रों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने विद्यार्थियों से हर साल पौधा लगाने का आह्वान किया।

मेडिकल कॉलेज सुहेड़ी में विद्यार्थियों ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज सुहेड़ी में आयोजित भव्य वृक्षारोपण समारोह में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार तथा बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।इस

अवसर पर विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज का वृक्षारोपण आने वाले कल के वातावरण को हराभरा और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।