Bijnor News: नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News: हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक 'नमो सेवा' के माध्यम से लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस नाटक में प्रधानमंत्री जन धन योजना, मुद्रा योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लाभ उठाने के लिए जनता को जागरूक किया गया।

Bijnor News: नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक

Bijnor News: हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक 'नमो सेवा' नगर के फवारा चौक एवं गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज के सामने प्रस्तुत किया।छात्र कलाकारों ने लोगों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, छात्रवृत्ति योजना, उज्ज्वला योजना एबं आयुष्मान भारत आदि योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने जनता का आह्वान किया कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जगरूक रहे तथा पात्र व्यक्ति संबंधित योजना का लाभ अवश्य उठाएं।नुक्कड़

नाटक नमो सेवा का कुशल निर्देशन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एम एस त्यागी एवं एनसीसी प्रभारी अंजू आर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार, प्रेमपाल सिंह, अवनीश भटनागर एवं मदनपाल सिंह का योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक