Bijnor News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: चांदपुर, संवाददाता।राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्साराष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने खेल गतिविधि

Bijnor News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी शारीरिक प्रमुख प्रत्यक्ष ने विद्यार्थियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मोबाइल और वीडियो गेम से दूरी बनाकर खेलों में रुचि लेने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान म्यूजिकल चेयर, कॉन एक्टिविटी, रस्साकशी और बोरी कूद सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छायांकन रचित जी ने किया।


