उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
Bijnor News - चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सफल विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ प्रमाणपत्र दिए गए। प्रधानाचार्य अमन कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

चांदपुर। फादरसन पब्लिक स्कूल में दिल्ली विकास संस्थान द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। सम्मान समारोह विद्यालय प्रांगण में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमन कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी भाषा में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, भाषा-प्रेम और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी निरंतर परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


