बाबा बंदा सिंह बहादुर हाउस के कप्तान बने गुरमन
Bijnor News - गांव अगवानपुर स्थित मीरी पीरी खालसा अकेडमी में 2026-27 शिक्षा सत्र के लिए छात्र परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। प्रधानाचार्य मनप्रीत सिंह संधू की देखरेख में छात्रों को विभिन्न हाउस में बांटा गया। हर हाउस के लिए कप्तान और उपकप्तान घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

गांव अगवानपुर स्थित मीरी पीरी खालसा अकेडमी में आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। शनिवार को प्रधानाचार्य मनप्रीत सिंह संधू, अध्यापक जसपाल सिंह, जगदीप सिंह तथा अन्य अध्यापकों की देख में छात्र परिषद का चुनाव संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को हरि सिंह नलुवा, बाबा बंदा सिंह बहादुर, बाबा दीप सिंह तथा अकाली फूला सिंह हाउस में विभाजित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी ने हरि सिंह नलुवा हाउस के लिए गुरकीरत सिंह (कप्तान), मनदीप कौर (उपकप्तान), बाबा बंदा सिंह बहादुर हाउस के लिए गुरमन सिंह (कप्तान) नवनीत कौर (उपकप्तान), बाबा दीप सिंह हाऊस के लिए रणजीत सिंह (कप्तान), खुशप्रीत कौर (उपकप्तान) तथा अकाली फूला सिंह हाऊस के लिए अभिराज सिंह (कप्तान) पवनीत कौर (उपकप्तान) घोषित किए गए।
इसके अलावा विद्यालय के अनंत दीप सिंह (हेड बॉय), गुरवीन कौर (हेड गर्ल), दलजीत सिंह (एथलेटिक्स कप्तान), एंजल पवार (पर्यावरण क्लब कप्तान), मो. शोएब (वॉलीबॉल कप्तान), रुद्र (कबड्डी कप्तान), हरलीन कौर (संस्कृतिक व म्यूजिक कप्तान) गुरमन्नत कौर को (गतका कप्तान) का दायित्व सौंपा गया। प्रधानाचार्य मनप्रीत सिंह संधू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विधिवत जिम्मेदारी सौंपी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



