कुत्तों ने हमला करके आठ को किया घायल
Bijnor News - अफजलगढ़ में आवारा कुत्तों ने हमला करके आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इलाके में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, और जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अफजलगढ़। कुत्तों ने हमला करके आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। समूचे इलाके में आवारा कुत्तों का साम्राज्य कायम है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। जिम्मेदारों द्वारा इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके शफीक और समरा (अफजलगढ़), प्रभा और रामस्वरूप (रसूलपुर), भूपेंद्र (प्रेमपुरी) दिनेश (हाफिजाबाद), मोनू (कासमपुरगढ़ी) तथा रोहित (माननगर) को काट कर घायल कर दिया। पीड़ितों का अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




