नजीबाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक
नजीबाबाद में आवारा कुत्तों ने दर्जनभर लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में इलाज हुआ। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

नजीबाबाद। नजीबाबाद में आवारा कुत्तों ने दर्जनभर लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में इलाज कराया गया है। आवारा कुत्तों का आतंक से लोग परेशान हैं। एक पागल कुत्ते ने चौक बाजार में अलंकार फोटो स्टूडियो के स्वामी परवेज को काट लिया। रमा जैन कन्या महाविद्यालय के गेट पर कर्मचारी राजू सिंह, वीरेंद्र शर्मा को काटकर घायल कर दिया। कालेज के बराबर में ही फूल बेचने का कारोबार करने वाली महिला मीनू आदि को भी पागल कुत्ते ने काट लिया। यही नहीं कालेज के सामने से होकर गुजर रहे कई राहगीरों को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा मुहल्ला कटरा चेतराम और चाैक बाजार में भी कुत्ते ने लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इससे पूर्व भी कई बार गली के कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन ने शहर से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है。
घायलों का इलाज
नजीबाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में कुत्ते के काटने का इलाज करा रहे लोग मुहल्ला भवन निवासी संतोष, राजू, वीरेंद्र शर्मा, वीरवती, मीनू, मोनू, जगन कुमार, दिनेश शर्मा, मुहम्मद परवेज, पुष्पा अग्रवाल अवनीत और लक्की ने बताया कि उन्हें पागल कुत्ते ने काट लिया। एआरवी आदि लगवाये गये हैं। कुत्तो के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
नगर पालिका की कार्रवाई
चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम ने बताया कि कुत्ते को पकड़वाने के लिए टीम भेजी गई है। जल्द ही कुत्तों को पकड़वा लिया जाएगा। समय-समय पर नगर पालिका की टीम कुत्तों को पकड़ती रहती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


