भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग
Bijnor News - हीमपुर दीपा में विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज में विदुर नीति के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में 30 छात्रों ने भाग लिया। देवांश शर्मा ने प्रथम, रिया जिन्दल ने द्वितीय और अनादि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
हीमपुर दीपा। शनिवार को विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज विदुर कुटी में आधुनिक समय में विदुर नीति का महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र एवं संचालन वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार त्यागी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध संचालक राकेश कुमार शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर की प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार बिश्नोई ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं महात्मा विदुर के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वल करके किया गया। भाषण प्रतियोगिता में जनपद से विभिन्न विद्यालयो के 30 छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयकरण यादव जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदुर नीति को अपने जीवन में उतारने की अपील की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाशचनद ने महात्मा विदुर के विषय में विस्तार से चर्चा की। भाषण प्रतियोगिता में देवांश शर्मा प्रथम, रिया जिन्दल द्वितीय, अनादि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में राजेंद्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य श्री विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज विदुर कुटी, प्रदीप कुमार बिश्नोई एवं जितेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम को डीपी सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, कैप्टन बिशनलाल प्रधानाचार्य आरजेपी इंटर कॉलेज, निर्मला शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर, प्रबंध संचालक राकेश कुमार शर्मा, मनोज यादव, विद्यालय प्रधानाचार्य कैलाश चंद आदि ने संबोधित किया। सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। छात्र-छात्राओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मोह लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




