Bijnor News: विभाजन की विभीषिका से सीख लेकर संगठित और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
Bijnor News: आधारशिला ‘द स्कूल’ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाजन के दर्द और संघर्ष को याद किया गया और विद्यार्थियों को इतिहास से सीख लेने का संदेश दिया गया।
Bijnor News: आधारशिला ‘द स्कूल’ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लोगों के संघर्ष को याद करते हुए विद्यार्थियों को इतिहास से सीख लेने का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में चांदपुर के सम्मानित नागरिक अतुल भाटिया एवं सुरेंद्र अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी ने दोनों अतिथियों का बैज लगाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय के प्राध्यापक कुलदीप कुमार शर्मा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी ने भी अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता अतुल भाटिया ने विभाजन के समय लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों और विस्थापन की पीड़ा को साझा किया। उन्होंने अपने विस्थापन की कहानी सुनाते हुए विद्यार्थियों को उस दौर के संघर्ष और परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को इतिहास से सीख लेते हुए संगठित, सुशिक्षित और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
प्रधानाचार्या का संदेश
प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने भी विद्यार्थियों को विभाजन की त्रासदी से सीख लेने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यालय की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष चतुर्भुज पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, स्कूल कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी, रजनी शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।


