13 से 24 फरवरी तक चलेगा मीजल्स रुबेला उन्मूलन को विशेष अभियान
13 से 24 फरवरी तक मीजल्स रुबेला उन्मूलन को विशेष अभियान चलेगा। जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण की एक भी डोज नहीं छूटनी चाहिए। इससे...

13 से 24 फरवरी तक मीजल्स रुबेला उन्मूलन को विशेष अभियान चलेगा। जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण की एक भी डोज नहीं छूटनी चाहिए। इससे पूर्व 20 जनवरी तक चले विशेष पखवाड़े में छूटे 37,383 बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि 20 जनवरी तक मीजल्स रूबेला उन्मूलन के लिए विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलाया गया था। जनवरी में चल रहे विशेष अभियान के तहत 58996 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 37,383 बच्चों का टीकाकरण हो गया है। इसके बाद फरवरी में 13 से 24 और मार्च में 13 से 24 तारीख तक पखवाड़ा चलेगा। इसमें ऐसे बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण किया जाएगा, जिनका नियमित टीकाकरण की कोई भी वैक्सीन बाकी है। इसके अलावा समस्त नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार से रविवार तक नियमित टीकाकरण के सत्र संचालित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोज टीकाकरण का काम जारी है।
