ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरविस चुनाव में प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार : मंजर चौधरी

विस चुनाव में प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार : मंजर चौधरी

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी के प्रतिष्ठान पर सोमवार की दोपहर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजर चौधरी का...

विस चुनाव में प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार : मंजर चौधरी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बिजनौरMon, 13 Dec 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी के प्रतिष्ठान पर सोमवार की दोपहर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजर चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजर चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। प्रदेश की जनता ने 2022 के चुनाव में भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी, फिरोज सरफराज, जीशान अंसारी, असलम सदर, आरिफ सिद्दीकी, वकील कुरैशी, मुबारिक सिद्दीकी, सोहेल अंसारी, नंदलाल, शेख आतिफ, हुसैन अहमद आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें