ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरएसपी बनी छात्रा आंकाक्षा ने फरियादियों की समस्याओं पर किया गौर

एसपी बनी छात्रा आंकाक्षा ने फरियादियों की समस्याओं पर किया गौर

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 12 वीं की छात्रा आकांक्षा पुत्री अनिल कुमार निवासी चक्कर रोड...

एसपी बनी छात्रा आंकाक्षा ने फरियादियों की समस्याओं पर किया गौर
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरMon, 25 Jan 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 12 वीं की छात्रा आकांक्षा पुत्री अनिल कुमार निवासी चक्कर रोड शक्ति नगर एसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी।

पुलिसकर्मियों और फरियादियों की समस्या सुनीं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह प्रतीकात्मक एसपी बनी छात्रा को गाइड करते रहे। एक सिपाही ने शादी के लिए 45 दिन के अवकाश मांगा। इसपर आकांक्षा ने 45 दिन के बजाए 25 दिन की छुट्टी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यालय के बाहर आकर राष्ट्रीय दिव्यांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समस्या सुनीं और एसपी देहात को जांच करने के लिए कहा। आकांक्षा ने पैदल मार्च कर गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। प्रतिमा देकर सम्मानित किया। आकांक्षा ने बताया कि इससे महिलाओं में विश्वास बढ़ेगा। वह खुद आइपीएस अफसर बनकर जनता की सेवा करना चाहती है।

सीओ सिटी बनी विनुल ने कंट्रोल रूम का लिया जायजा

मिशन शक्ति के क्रम में ही सीओ सिटी का कार्यभार भी छात्रा विनुल को सौंपा। विनुल ने पुलिस कंट्रोल रूम का जायजा लिया। सोमवार को हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नंगला निवासी विनुल रानी पुत्र कुंवरपाल सिंह केपीएस में 12 वीं की छात्रा है। बीनुल को मिशन शक्ति के तहत सोमवार को एक दिन का सीओ सिटी बनाया। सीओ कुलदीप गुप्ता ने उन्हें सुबह चार्ज दिया। बीनुल ने सीओ ऑफिस के रजिस्ट्रर चेक किए। डाक की जांच की। सीओ सिटी दफ्तर के ऊपर बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से चलने वाली व्यवस्था को पूरी बारीकी से जाना। सीओ ने भी पुलिस व्यवस्था और सीओ की जिम्मेवारी से अवगत कराया। बीनुल ने बताया कि उसे एक दिन का सीओ बनकर काफी अच्छा लगा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें