बिजनौर: नहटौर में कहासुनी के बाद सास की गोली मारकर हत्या
Bijnor News - नहटौर के गांव फुलसंदा में एक दामाद ने अपनी 50 वर्षीय सास बबली की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी सजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया है।

नहटौर के गांव फुलसंदा में शुक्रवार रात दमाद ने 50 वर्षीय सास की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, मृतका के पति ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा गंगादास निवासी बबली पत्नी फकीरचंद की बड़ी पुत्री भावना ने दो साल पहले गांव के ही सजल पुत्र शीतल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के एक साल तक दोनों गांव से बाहर रहे, करीब एक साल बाद दोनों वापस गांव में आकर रहने लगे। शुक्रवार रात नौ बजे किसी बात को लेकर दामाद सजल की अपनी सास बबली से कहासुनी हो गई।
इससे गुस्साए सजल ने सास बबली को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर सीओ धामपुर अभय पांडे और नहटौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद दोनों पक्षों में मनमुटाव चल रहा था। रात में किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने गोली मार दी। मृतका के पति ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।अमित किशोर, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया किमहिला की हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने आरोपी को मय तमंचे की गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


