दामाद पर करोड़ों का सामान चोरी करने का आरोप

Feb 27, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर में एक युवक ने अपनी मूकबधिर पत्नी और वृद्ध सास-ससुर को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की है।

दामाद पर करोड़ों का सामान चोरी करने का आरोप

बिजनौर। मूकबधिर पत्नी और वृद्ध सास, सर्राफा व्यापारी ससुर को नशीला पदार्थ देकर युवक करोड़ों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गया। बेहोशी की हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे, फॉरेंसिक टीम, स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी सराफा व्यापारी संतोष वर्मा पुत्र कृष्ण वर्मा की बेटी मूकबधिर है। उन्होंने डेढ़ साल पहले उसका विवाह कुम्हारपुरा हल्दौर निवासी नवीन पुत्र कौशल से किया था। व्यापारी संतोष वर्मा का आरोप है कि बुधवार रात उनके दामाद ने उन्हें खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया।

गुरुवार सुबह पड़ोस के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया। करोड़ों की चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सराफा व्यापारी ने बताया कि आरोपी दामाद घर में रखे आधा किलो सोने के आभूषण, करीब 40 किलो चांदी और दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गया। इनकी कीमत करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए है। सीसीटीवी कैमरे में दिखे बाइक सवार दो लोग सराफा व्यापारी के यहां करोड़ों रुपए की चोरी होने की सूचना मिलते ही आला अफसर के अलावा स्वाट टीम, फॉरेंसिक टीम, सर्विलांस, डॉग स्क्वायर्ड टीम आदि ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच पड़ताल की। बाइक पर दो संदिग्ध युवक जाते हुए दिखाई दिए हैं। जिनकी पहचान पुलिस द्वारा पीड़ित परिजनों से भी कराई गई। दामाद ने किया विश्वासघात सराफ व्यापारी संतोष वर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका दामाद विश्वास घात करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि छह महीने पहले दामाद अपने घर चला गया था, लेकिन 5 दिन पहले आया और माफी मांगने लगा था। जिस पर अपनी बेटी के भविष्य को देखते हुए दामाद को माफ कर दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।