
इंस्टाग्राम रील को लेकर विवाद में चली गोली
Bijnor News - नजीबाबाद में इंस्टाग्राम रील को लेकर दो युवकों अल्लू उर्फ शोएब और उस्मान के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान शोएब ने उस्मान पर गोली चला दी, जिससे उसे पैर में गोली लगी। उस्मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दर्ज की है, लेकिन वह फरार है।
नजीबाबाद। इंस्टाग्राम रील को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर फायरिंग हो गई और एक युवक के पैर में गोली भी लग गई। पीड़ित के भाई की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। थाना मंडावली क्षेत्र के मुजाहिदा पट्टी निवासी अल्लू उर्फ शोएब पर दहीरपुर निवासी उस्मान पुत्र अय्यूब पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। इमरान ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उस्मान के पैर पर गोली लगने की बात कही है। पुलिस ने घायल उस्मान को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया कि इंस्टाग्राम रील को लेकर उस्मान और अल्लू उर्फ शोएब के बींच विवाद काटपुर ईदगाह से शुरू हुआ।
दोनों की नोकझोंक हुई। रात आठ बजे के लगभग उस्मान ने कहा की वह अल्लू के घर के आ रहा है। जैसे ही अल्लू को उस्मान दिखाई दिया उसने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली उस्मान के पैर में लगी। अल्लू वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अल्लू उर्फ शोएब को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से इमरान की तहरीर आ गई है और संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




