कार पर फायरिंग, तीन पर मुकदमा दर्ज
धामपुर में एक व्यक्ति ने बाइक सवार पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के समय वह अपने पुत्र के साथ कार में था। बाइक सवार ने गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की और बाद में उनकी कार पर फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

धामपुर। गांव कांड खेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने बाइक सवार पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी फहीमुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 24 में को अपने पुत्र नोमान के साथ कोतवाली से कपड़े की दुकान बंद करके कार से अपने घर जा रहा था। बेटा कार चला रहा था। जैसे ही वह कार से मसीदी के पास पहुंचा तो गांव के बाइक सवार ने अपने साथी के पहुंच कर उनकी कार के आगे बाइक लगा दी।
गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग करने लगे। बेटे ने बचाव करते हुए मौके से कार भगा दी। पिता पुत्र अपने जान बचाकर घर पहुंच गए। आरोप है कि घर पहुंच कर बाइक सवार ने उनकी कार में पीछे से फायरिंग कर दी। जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। फायरिंग में बामुश्किल उनकी जान बची। पीड़ित ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करा कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाइए। पुलिस ने आरोपी रिहान अफरीदी, जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


