बिजनौर: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, घर में मिला शव

Jan 05, 2026 11:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - हल्दौर के कस्बा झालू में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति मुनेंद्र उर्फ मुन्नू का शव उसके घर में मिला। बताया जा रहा है कि मुनेंद्र का अपने भाई से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

  बिजनौर: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, घर में मिला शव

थाना हल्दौर क्षेत्र के कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरीयान में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके घर में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हल्दौर क्षेत्र के कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरीयान निवासी मुनेंद्र उर्फ मुन्नू (50) पुत्र रामचंद्र का शव घर में पड़ा मिला। जिससे हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार मुन्नू घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी की कई साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी, जबकि उसके दोनों पुत्र बाहर रहकर नौकरी करते हैं। रविवार को पड़ोसियों को घर से कोई हलचल न दिखने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा तो मुन्नू मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। भाई से विवाद के बाद खाया जहरीला पदार्थ बताया जा रहा है कि कस्बा निवासी मुनेंद्र चौधरी उर्फ बड़ा मुन्नू (55) पुत्र मुंशी रामचंद्र सिंह का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद मुनेंद्र ने क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालांकि पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsShock in Haldor Man Found Dead at Home After Dispute with Brother
;;
;