Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsShivpuri Village Faces Multiple Issues Water Supply Drainage and Street Lighting Problems
बोले बिजनौर : पानी से लेकर सड़क तक की परेशानी झेल रहे यहां के लोग

बोले बिजनौर : पानी से लेकर सड़क तक की परेशानी झेल रहे यहां के लोग

संक्षेप:

Bijnor News - ग्राम पंचायत शिवपुरी उर्फ सौंपरी में जल आपूर्ति, नाली-नालियों का निर्माण और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की गंभीर समस्याएं हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से इन मुद्दों के समाधान की मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं और सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है।

Jan 19, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

ग्राम पंचायत शिवपुरी उर्फ सौंपरी वासियों की अनेक समस्याएं हैं। लंबा अरसा बीतने के बावजूद ग्राम पंचायत में जरूरत के मुताबिक नाली-नालों का निर्माण नहीं किया गया। यहां सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। खंभों पर लगी अधिकांश लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। लोगों ने पानी की निकासी के लिए नाली-नालों का निर्माण तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराने सहित सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने मांग की है। अधिकांश ग्रामीण इलाके आम तौर से सड़क, बिजली, पेयजल, जलभराव, नाली-नालों की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत शिवपुरी उर्फ सौंपरी का भी कुछ ऐसा ही हाल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्राम पंचायत में एक नहीं कई समस्याएं हैं। ग्रामीण सरकार द्वारा संचालित हर घर पेयजल सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ से पूरी तरह वंचित हैं। कई बार लोग समस्याओं के निस्तारण की मांग उठा चुके हैं, लेकिन लंबा अरसा बीतने के बाबजूद समस्याओं का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। लोग गंदगी, रोशनी और पेयजल की समस्या सहित खस्ताहाल सड़कों से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत में जरूरत के मुताबिक नाले-नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। बरसात के मौसम में हमेशा लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। जलभराव भी बड़ी समस्या है। नाली निर्माण, बिजली तथा पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी न होने से रात में अंधेरे की समस्या से जूझना पड़ता है। शुद्ध पेयजल के लिए जरूरत के मुताबिक इंडिया मार्का हैंडपंप नहीं है। सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है। लोगों ने प्रशासन से कई बार समस्याओं के समाधान की मांग की है, लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में नाले नालियों के निर्माण सहित सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुचारू होनी चाहिए। नियमित रूप से फॉगिग होनी चाहिए ताकि मच्छरों की बढ़ती संख्या पर नकेल कसी जा सकें। सौन्दर्यीकरण पर काम होना चाहिए तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। नियमित रूप से होनी चाहिए सफाई लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में नियमित तौर से सफाई तथा फॉगिंग होनी चाहिए। फॉगिंग होने से मच्छरों की समस्या का निस्तारण होगा और मच्छरों से होने वाली संक्रामक बीमारियों से राहत मिलेगी। ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। समस्याओं को लेकर अफसरों से मिल रहे ग्रामीण ग्राम पंचायत शिवपुरी उर्फ सौंपरी के ग्रामीणों द्वारा अनेकों बार नाली-नालों के निर्माण की मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रशासन से ग्राम पंचायत के भीतर नाली-नालों के निर्माण तथा पेयजल आपूर्ति की जर्जर हो चुकी पाइप लाइन बदलवाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर लोगों का कहना है कि हर घर पेयजल योजना के तहत ओवरहेड टैंक से बिछाई गई पाईप लाईन बेहद घटिया और मानकों के विपरीत है। पेयजल आपूर्ति के लिए ग्राम पंचायत के भीतर बिछाई गई पाईप लाईन पूरी तरह जर्जर तथा क्षतिग्रस्त हो चुकी। जिसके चलते पेयजल आपूर्ति के दौरान रास्तों पर पानी भरने से ग्राम पंचायत का कुछ हिस्सा जल मग्न हो जाता है। दूसरी ओर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में गंदा और दूषित पानी पहुंचता है तथा ग्रामीण दूषित पानी पीने के मजबूर हैं। इसके अलावा सरकार के कड़े निर्देशों के बाबजूद हर घर पेयजल योजना के तहत अधिकांश परिवारों को पेयजल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़नी चाहिए। ग्राम पंचायत में सिर्फ एक महिला सफाई कर्मी तैनात है। लोगों का कहना है कि गांव की सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों नियमित रूप से ग्राम पंचायत में सफाई अभियान चलाना चाहिए। ग्राम पंचायत में मौजूद गंदगी रोज उठनी चाहिए। कूड़ा उठाने के लिए रोज रिक्शा आए और ग्राम पंचायत में स्वच्छता की बयार बहनी चाहिए। नहीं मिल रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों, जरुरतमंदों तथा पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकारी योजनाएं पात्र और जरुरतमंदों को लाभ पंहुचाने में नाकाम साबित हो रही हैं। गांव शिवपुरी उर्फ सौंपरी निवासी नीरज कुमार की पत्नी संतोष देवी, संजीता, कमलेश तथा राधा देवी सहित अनेक ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं के तहत आवास और शौचालय के लिए आवेदन किए गए हैं, लेकिन आवेदकों की सुनने कोई तैयार नहीं है। जिसके कारण पात्र और जरुरतमंदों को सरकारी योजनाओं लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुझाव 1. जरूरत के मुताबिक नाली-नालों की व्यवस्था की जाए। 2. पेयजल आपूर्ति के बिछी जर्जर पाइप लाईन बदली जाए। 3. सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाए। 4. ग्राम पंचायत में नियमित फागिंग कराई जाए। 5. मुख्य सड़क तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइटें लगवाई जाए। शिकायतें 1. ग्राम पंचायत में जरूरत के मुताबिक नाली-नाले नहीं हैं। 2. खंभों पर मौजूद लाईटें खराब होने से गांव में अंधेरा छाया रहता है। 3. बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अंधेरे की समस्या से जूझना पड़ता है। 4. शुद्ध और पर्याप्त पेयजल मुहैय्या नहीं होता। 5. ग्राम पंचायत में फागिंग न होने से संक्रामक रोक फैलने की संभावना रहती है। बोले जिम्मेदार करीब छह महीने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान तैयार की गई सूची की स्कूटनी कर लाभार्थियों के चयन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंतिम तौर पर तैयार की जा रही सूची में चयनित पात्र लाभार्थियों को आगामी पांच वर्षों तक लक्ष्य के मुताबिक वर्ष बार लाभांवित किया जाएगा। - मनबीर सिंह, बीडीओ अफजलगढ़ हमारी बात सुनो जरूरत के मुताबिक नाली-नालों का निर्माण तथा जल निकासी के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। ग्राम पंचायत के भीतर चौराहों पर सोलर लाईटें लगनी चाहिए। - चरनजीत सिंह पेयजल आपूर्ति के लिए ग्राम पंचायत के भीतर बिछाई गई पाईप लाईन पूरी तरह जर्जर तथा क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। - लाल सिंह शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जर्जर पाईप बदली जानी चाहिए। ग्राम पंचायत के भीतर सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए। - भूदेव सिंह यहां रहने वालों को विधवा तथा वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। -कामेश सिंह ग्राम पंचायत के भीतर प्रत्येक पर चौराहे पर हाईमास्क लाइटें लगवाई जाएं। हाईमास्क लाइट न होने से अंधेरा रहता है। - दुर्गा सिंह सफाई व्यवस्था सुचारू की जाए। नियमित तौर पर सफाई अभियान चलाकर गंदगी से निजात दिलाई जाए। -लेखराज सिंह जर्जर पाइप लाइन बदलकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैय्या कराया जाए। नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। - किशोरी सिंह खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराई जाए तथा ग्राम पंचायत स्थित पूजा स्थल पर जाने के लिए सड़क का निर्माण कराया जाए। - विशंभर सिंह ग्राम पंचायत के भीतर सड़कों तथा नाली-नालों का निर्माण कराकर जल निकासी का इंतजाम किया जाए। -संजीता देवी सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइटें लगाई जाएं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सड़कों पर रोशनी रहे। -राधा देवी सफाई व्यवस्था का खास तौर पर ध्यान रखा जाए। सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई होनी चाहिए। पात्रों को सरकारी योजनाओं में सम्मिलित कर लाभ दिया जाना चाहिए। - शीतल रानी पात्र लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा शौचालय सहित अन्य योजनाओं से लाभांवित किया जाए। - रूपा देवी