ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनई की मौत, शिया समुदाय में आक्रोश

Mar 01, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनई की मौत पर शिया समुदाय ने इजराइल-अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, जिसमें इस घटना को अत्यंत दुःखद बताया गया। समुदाय ने शांति और मानवाधिकारों के सम्मान की अपील की।

ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनई की मौत, शिया समुदाय में आक्रोश

इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले में मारे गए ईरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनई की मौत पर गहरे रंजोगम का इजहार करते हुए शिया समुदाय के लोगो ने इजरायल-अमेरिका के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को सौपा। रविवार को शिया समुदाय के लोग मोहल्ला इमामबाड़ा सादात पर एकत्रित हुए तथा संयुक्त सैन्य कार्यवाही के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला ख़ामेनई की मौत को अत्यंत दुःखद एवं भावनात्मक घटना बताते हुए कहा कि घटना से शिया व समर्थक समुदाय में गहरा आहत,दर्द व चिंता व्याप्त है।उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि इस तरह की घटना से शांति,स्थिरता,वैश्विक सौहार्द्र को गम्भीर चुनोती मिलती है।

महामहिम राष्ट्रपति से अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिना किसी पक्षपात हर तरह की हिंसात्मक कार्यवाही के खिलाफ स्पष्ट एवं मजबूत रुख अपनाने की अपील की ताकि इंसानी जिंदगी व अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर एहतेशाम जैदी,आलिम रजा,नाजिर हुसैन ,मोहम्मद खादिम,शबी हैदर,असद हैदर आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।