ईरान के धर्मगुरु आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर शोकसभा
Bijnor News - गांव भनेड़ा में शिया समुदाय ने ईरान के धर्मगुरु आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर विरोध जताते हुए शोक सभा आयोजित की। सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हत्या की निंदा की। उपस्थित लोगों ने न्याय और शांति की मांग की तथा प्रधानमंत्री से संवेदना व्यक्त करने का अनुरोध किया।
थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में रविवार को शिया समुदाय के लोगों एकत्र होकर ईरान के धर्मगुरु आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर विरोध जताते हुए शोक सभा आयोजित की। इमामबाड़ा में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया और घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धर्मगुरु की निर्मम हत्या से पूरे शिया समुदाय में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्याय और शांति स्थापित करने की मांग उठाई। सभा के उपरांत समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने नजीबाबाद के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से अपील की गई कि घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाए तथा इजराइल की कार्रवाई का कड़ा विरोध दर्ज कराया जाए।
समुदाय के लोगों ने भारत सरकार से इस मामले में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। शोक सभा में शिया समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोक सभा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



