मेघगर्जन होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर लें शरण: डीएम

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर के डीएम जसजीत कौर ने बताया कि 31 मई तक तेज आंधी-तूफान, बारिश, और वज्रपात की संभावना है। उन्होंने नागरिकों से घरों में रहने और एडवाइजरी का पालन करने की अपील की। किसानों को भी खेतों में सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। 'दामिनी एप' डाउनलोड करने की सलाह दी गई।

मेघगर्जन होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर लें शरण: डीएम

बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने मौसम विभाग उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बिजनौर में 31 मई तक तेज आंधी-तूफान, बारिश, वज्रपात आकाशीय बिजली एवं ओलावृष्टि की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में डीएम जसजीत कौर द्वारा जारी एडवाइजरी कि गई है। डीएम ने जनपदवासियों से कहा है कि खराब मौसम एवं वज्रपात के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि खेतों में कार्य करते समय सतर्क रहें तथा मेघगर्जन होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

आंधी-तूफान एवं वज्रपात के दौरान पेड़ों, खुले मैदानों, जलाशयों, बिजली के खंभों एवं मोबाइल टावरों के आसपास खड़ा होना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे समय में पक्के भवन या सुरक्षित स्थान पर ही रहें।उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों के पास स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध हैं, वे "दामिनी एप" डाउनलोड कर समय-समय पर प्राप्त होने वाली मौसम संबंधी सूचनाओं का पालन करें तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग बंद कर दें तथा तालाब, नदी, नहर आदि जल निकायों से दूर रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।