परेशानी : दिनभर जाम से जूझे शहरवासी

Jan 19, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर के प्रमुख चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहरवासियों ने मांग की है कि ई-रिक्शा के लिए स्टैंड तय किए जाएं ताकि जाम से राहत मिल सके।

परेशानी : दिनभर जाम से जूझे शहरवासी

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर शहर के अधिकांश प्रमुख चौराहें जाम के झाम में फंसे रहे। चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि यातायात पुलिस लगातार जाम को खुलवाने के प्रयास करती रही, जो नाकाफी साबित हुए। सोमवार को शहर के प्रमुख जजी चौराहा, शक्ति चौक, नगर पालिका तिराहा, डाकखाना चौराहा और बल्ला का चौराहा पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। हालात ऐसे रहे कि चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को काफी समय लग गया। दिनभर सड़कों पर वाहनों का दबाव दिखाई दिया। स्कूल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो और निजी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही के कारण शक्ति चौक व जजी चौक पर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

शक्ति चौक पर खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों के वाहन सड़क किनारे खड़े होने से रास्ता संकरा हो गया। ---- ई रिक्शा चालकों की मनमानी है वजह नगर पालिका तिराहा और डाकखाना चौराहा पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी सबसे बड़ी वजह बनी। सवारियां भरने के चक्कर में वाहन बीच सड़क पर रोक दिए गए, जिससे पीछे लंबी कतारें लग गईं। बुल्ला का चौराहा पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दोपहर बाद हालात और बिगड़ गए। हालांकि दोपहर तक चौराहों पर पुलिसकर्मी यातायात को सुचारू कराते नजर आए। शहरवासियों ने मांग की है कि ई-रिक्शा के लिए स्टैंड तय हों और अतिक्रमण हटाकर सड़कों को खुला किया जाए, ताकि रोज-रोज के इस जाम से निजात मिल सके। --- कोट-- जजी व शक्ति चौक के बीच नर्सिंग होम की पार्किंग न होने से वाहन सड़क किनारे खड़े होते है। इसके अलावा ठेले आदि भी लगे रहते है। जिसके चलते वाहनों को गुजरने में दिक्कत होती है। शहर के कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण जाम के हालात पैदा हो रहे है। जल्द ही ई रिक्शाओं के लिए रूट तय कर दिया जाएगा। -रवि नैन, प्रभारी यातायात बिजनौर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;