शीत लहर से बाजारों में पसरा सन्नाटा

Dec 17, 2025 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - घने कोहरे और तेज ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाजारों में सन्नाटा है, लोग घरों में दुबक रहे हैं। दृश्यता कम होने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। ठंड के चलते रोडवेज की आय में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालात ग्रामीण क्षेत्रों में और भी खराब हैं।

शीत लहर से बाजारों में पसरा सन्नाटा

घने कोहरे और तेज ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे के बढ़ते प्रकोप के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। खरीदार ठंड को देखते हुए घर से निकलने से कतरा रहे हैं। बाजार में स्कूली बच्चों सहित जरूरी काम से बाहर निकालने वाले लोगों की ही भीड़ दिखाई दे रही है। दृश्यता गिरने की वजह से चालकों को हाईवे पर चलने में परेशानी उठानी पड़ी रही है। बुधवार सुबह से ही क्षेत्र कोहरे की चपेट में रहा। दिनभर दृश्यता बेहद कम बनी रही। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब रहे।

खेतों, संपर्क मार्गों और मुख्य सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। शहरी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं और बढ़ती ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही मौसम का यही मिजाज बना हुआ है। सूर्य के ढलते ही ठंड अपना असर दिखाने लगती है। शाम से रात तक सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपी छुड़ा दे रहीं हैं। ठंड के चलते बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्राहक ना पहुंचने की वजह से दुकानदार हाथ पैर हाथ भर बैठे हैं। बाजार में लोग बहुत जरूरी काम से ही पहुंच रहे हैं। साथ स्कूलों की आवाज आई के चलते छात्रों की भीड़ बनी हुई है। ठंड के बढ़ते प्रकोप की वजह से रोडवेज की आय नीचे आ गई है। रोडवेज की आय में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा रही है। एआरएम डी एल पथरिया के मुताबिक दो दिन पहले तक रोडवेज की आय करीब 7 लाख रुपए तक थी, कोहरा आने की वजह से आय में करीब डेढ़ लाख रुपए की कमी आई है। ठंड के चलते रोडवेज बस स्टैंड सहित नगीना चौराहे पर भीड़ गायब दिखाई दे रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;