Bijnor News: बारिश से घरों और रास्तों में भरा पानी, गांव में बाढ़ वाले हालात
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: मोहम्मदपुर विकास खंड के गांव भोजपुर में हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। तालाब के किनारे बसे लोगों के घरों में पानी भरने लगा है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

Bijnor News: मोहम्मदपुर विकास खंड के गांव भोजपुर में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। तालाब के किनारे बसे लोगों के घरो में पानी भरा है। रास्तों में कई फीट पानी जमा है। गांव में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। लोग घरो का सामान भरकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव भोजपुर में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रास्तों व घरों में पानी भर जाने से बाढ़ के हालात पैदा हो गये है। दो दर्जन से अधिक घरो में पानी भरा है। ग्रामीण जानी, साजिद, इकरार, ढागन, मौसीन, इकरार, काले आदि का कहना है।
तालाब पुरी तरह भर चुका है।अब गांव का गंदा पानी भी उनके घरों, पशुशाला में भर चुका है। बाढ़ के हालात हैं। साथ साथ गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा है। कुछ ग्रामीण अपने घर का सामना भरकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं।


