Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsSevere Cold Wave Continues in District Visibility Reduced and Life Disrupted
अधिकतम तापमान @9.08 डिग्री, ठिठुरे लोग

अधिकतम तापमान @9.08 डिग्री, ठिठुरे लोग

संक्षेप:

Bijnor News - जनपद में सर्दी का प्रकोप जारी है। बुधवार को दिन का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे लोग ठंड से परेशान हैं। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ठंड की संभावना जताई है।

Jan 14, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

जनपद में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को दिन का पारा नौ डिग्री सेल्सियस कम रहने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। तड़के घना कोहरा और सर्द हवाओं ने जनमानस को कंपाकर रख दिया। कोहरे के चलते सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में हल्की धूप निकली। जिससे सर्दी से थोड़ी राहत महसूस हुई मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 9.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सर्दी का असर लगातार बना रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह चली बर्फीली हवाओं ने जनजीवन प्रभावित रखा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ हद तक राहत महसूस की गई। ग्रामीण इलाकों में खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए ठंड और ज्यादा चुनौतीपूर्ण रही। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। धूप निकलने के साथ ही बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। हालांकि शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड बढ़ गई और लोग जल्दी घरों में सिमटने लगे। मौसम विभाग नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। आगामी दिनों में भी सुबह-शाम ठंड और कोहरे की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है। सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, मजदूरों पर ज्यादा असर बुधवार को भी सर्दी का असर बना रहा। घना कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। ग्रामीण इलाकों में खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए ठंड ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हुई। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही।