कार-बाइक की टक्कर में दो गंभीर घायल, रेफर

Mar 11, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - अफजलगढ़ में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। महेश और सुनील शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच करेगी।

कार-बाइक की टक्कर में दो गंभीर घायल, रेफर

अफजलगढ़। कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। गांव हिदायतपुर (चौहड़वाला) निवासी महेश पुत्र अनंत राम तथा सुनील बाइक द्वारा शादी के कार्ड बांटकर रसूलपुर आबाद से गांव वापस आ रहे थे | इस दौरान कालागढ़ रोड स्थित मैरीलैंड बैंकट हॉल के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही कार से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई | हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों की मदद से 112 पुलिस ने घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया।

गंभीरावस्था के चलते डॉ. खालिद द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया | थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद घटना की जांच करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।