शादी में हुए विवाद के बाद रावटी गांव में युवक को गोली मारी, गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - चांदपुर क्षेत्र के रावटी गांव में एक युवक सौरभ को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। यह घटना एक दिन पहले शादी समारोह में हुए विवाद के बाद हुई। अज्ञात हमलावरों ने सौरभ को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

शादी में हुए विवाद के बाद रावटी गांव में युवक को गोली मारी, गंभीर

चांदपुर क्षेत्र के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के रावटी गांव में एक युवक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले शादी समारोह में हुए विवाद के बाद 2-3 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मंगलवार को हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम रावटी में करीब 25 वर्षीय सौरभ पुत्र सुदेश को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि सौरभ 20 अप्रैल को ग्राम टुंगरी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

जहां उसका कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। देर रात को 2-3 युवक बाइक से रावटी पहुंचे और सौरभ को गोली मार दी। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए, जबकि बाइक मौके पर ही छोड़ गए।घायल सौरभ को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी स्याऊ ले जाया गया।जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद बाइक अतुल उर्फ काजू पुत्र भूपेंद्र निवासी ग्राम टुंगरी के नाम पंजीकृत है। घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह व प्रभारी निरीक्षक भगवान दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।