
26 जनवरी से पहले चमकेंगे सरकारी स्कूलों, होगी रंगाई पुताई
Bijnor News - बिजनौर के सभी परिषदीय स्कूल 26 जनवरी से पहले रंगाई पुताई कराएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की मरम्मत आदि शामिल हैं। 23 जनवरी को तैयारियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक होगी।
बिजनौर। जिले के सभी परिषदीय स्कूल 26 जनवरी से पहले चमकेंगे। 26 जनवरी से पूर्व स्कूलों की रंगाई पुताई होगी तथा मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त होंगे। 26 जनवरी से पहले सरकारी स्कूलों में रंगाई पुताई कराने के महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने निर्देश दिए हैं। 26 जनवरी से पहले सरकारी स्कूलों में रंगाई पुताई होगी और स्कूल चमकेंगे। स्कूलों में रंगाई पुताई क राने केनिर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दिए हैं। स्कूलों के रखरखाव के लिए कम्पोजिट ग्रांट स्कूलों में भेजी जा चुकी है। कम्पोजिट ग्रांट से स्कूलों की रंगाई पुताई होगी। रंगाई पुताई से लेकर पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की क्रियाशीलता, छोटी मोटी मरम्मत आदि मूलभूत सुविधाओं से स्कूलों को संतृप्त किया जाएगा।
तैयारियों की समीक्षा को लेकर 23 जनवरी को 3 बजे वर्चुअल बैठक आहुत की गई है। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को निर्देश दे दिए हैं। सम्बंधित अधिकारी आदेश के पालन की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 26 जनवरी से पहले स्कूलों में रंगाई पुताई होगी और स्कूल चमक जाएंगे। कोट ------ 26 जनवरी से पूर्व विद्यालयों में रंगाई पुताई कराने के आदेश मिले हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन किया जाएगा। रंगाई पुताई के साथ मूलभूत सुविधाओं से स्कूलों को संतृप्त किया जाएगा। सचिन कसाना, बीएसए बिजनौर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




