ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरविद्यालयों का निरीक्षण करने आई टीम को देखकर स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप

विद्यालयों का निरीक्षण करने आई टीम को देखकर स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप

क्षेत्र में बिना मान्यता और अमान्य कक्षाएं संचालित विद्यालयों का निरीक्षण करने आई टीम को देखकर स्कूल संचालकों में मचा...

विद्यालयों का निरीक्षण करने आई टीम को देखकर स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरThu, 26 Jul 2018 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र में बिना मान्यता और अमान्य कक्षाएं संचालित विद्यालयों का निरीक्षण करने आई टीम को देखकर स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप। दर्जनों स्कूलों की जांच की गई और स्कूलों की दीवारों पर अमान्य स्कूल का नोटिस लिखकर बोर्ड लगा दिया गया।

जिला अधिकारी के निर्देश द्वारा बिन मान्यता संचालित स्कूलों और अमान्य कक्षाएं संचालन की रोकथाम के लिए टीम का गठन किया गया। जलीलपुर न्याय पंचायत में क्रमवार जांच की गई। न्याय पंचायतों में कई स्कूलों की जांच की गई। इसमें कई बिना मान्यता के स्कूल संचालित हैं। इनमें से कुछ ऐसे स्कूल भी हैं। जिनका रजिस्ट्रेशन तक भी नहीं हैं, ऐसे स्कूल संचालको ने बड़े-बड़े बोर्ड पर स्कूलों को जूनियर हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल व इंटर कॉलेज लिखवा रखे हैं। अभिभावकों को अच्छा चूना लगा रहे हैं। कुछ विद्यालय तो ऐसे भी हैं जहां पर कक्षा 5 की मान्यता है। और कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित कर स्कूल संचालक मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। जांच टीम ने विद्यालयों की मान्यता व अवैध कक्षाओं को अमान्य बताते हुए विद्यालय की दीवारों पर नोटिस बोर्ड लाल कलर से लिखवा दिया गया है। अवैध संचालित कक्षाएं भी प्रदर्शित कर दी गईं। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जलीलपुर क्षेत्र में अमान्य स्कूल और अवैध कक्षाएं संचालित स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान अमान्य कक्षाएं स्कूलों की दीवारों पर अमान्य करार देते हुए नोटिस बोर्ड लिखवा दिया गया। यदि स्कूल प्रबंधक अवैध स्कूल और मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाते पाए जाते हैं। तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी निरीक्षण के दौरान वीडियो नौवहार सिंह ,नायब तहसीलदार सत्यपाल, सिंह एनपीआरसी जलसिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें