बिजनौर: सफाई कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News - बिजनौर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा में चल रहे आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। उन्होंने 'एक काम, एक समान वेतन' लागू करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

बिजनौर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हरियाणा में चल रहे सफाई कर्मचारी आंदोलन के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि “एक काम, एक समान वेतन” लागू किया जाए, ठेका प्रथा को तत्काल समाप्त किया जाए, संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाए तथा शोषण, उत्पीड़न और भेदभाव पर रोक लगाई जाए।सभी जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


