कुमारी साक्षी ने वियतनाम में कुश्ती में जीता कांस्य
Bijnor News - हीमपुर दीपा की कक्षा 11 की छात्रा कुमारी साक्षी ने 25 से 27 मई तक वियतनाम में आयोजित एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इससे पहले, उसने महाराष्ट्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। साक्षी की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा की छात्रा कुमारी साक्षी कक्षा 11 की छात्रा ने कुश्ती चैंपियन एशियाई प्रतियोगिता 2026 जो 25 से 27 मई तक वियतनाम में आयोजित हुई में कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व 20 से 28 अप्रैल तक महाराष्ट्र में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साक्षी ने गोल्ड मेडल जीता था। साक्षी की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कुमारी साक्षी एक छोटे किसान परिवार में जन्मी बेटी है वह एक होनहार खिलाड़ी है इस उपलब्धि से वह अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। विद्यालय प्रधानाचार्य योगेश पाल सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


