Bijnor News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता
Bijnor News: आगामी श्रावण मास कांवड़ मेला-2026 के मद्देनज़र सोमवार को आयोजित बैठक में एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने कांवड़ मेले के दौरान लागू किए जाने वाले रूट डायवर्जन

Bijnor News: आगामी श्रावण मास कांवड़ मेला-2026 के मद्देनज़र सोमवार को आयोजित बैठक में एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने कांवड़ मेले के दौरान लागू किए जाने वाले रूट डायवर्जन, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा गोष्ठी एएसपी सिटी डा. कृष्णगोपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूरे किए जाएं।एएसपी सिटी डा. कृष्णगोपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी यातायात प्रबंधन करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
बैठक में कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।गोष्ठी में एसडीएम सदर रितुरानी, सीओ नगीना राजेश सोलंकी, एनएचएआई एसडीओ आशीष शर्मा, एआरटीओ प्रशासन महेश शर्मा, रेंजर बिजनौर महेश गौतम, पीडब्लूडी अधिकारी आदि मौजूद रहे।


