वार्षिक उत्सव मंथन 2026 का हुआ समापन

Apr 06, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - - आरवी इंस्टीट्यूट के परिसर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव (मंथन 2026) का हुआ समापन दिवसीय वार्षिक उत्सव (मंथन 2026) का हुआ समापन फोटो:: 5 बिज

वार्षिक उत्सव मंथन 2026 का हुआ समापन

बिजनौर। आरवी इंस्टीट्यूट के परिसर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव (मंथन 2026) का समापन हुआ। समापन समारोह में प्रसिद्व गायक एमसी स्क्वायर का स्वागत सोसायटी के अध्यक्ष योगेन्द्र देशवाल, सचिव अरविन्द कुमार, उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, डॉ. कुलदीप अहलावत, डा. दिग्विजय, मैनेजिंग डायरेक्टर सन्नी देशवाल व जतिन अहलावत आदि ने किया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार, कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश सरकार, चन्दन चौहान, सांसद लोकसभा बिजनौर, विशिष्ट अतिथि प्रभात तोमर, मण्डल अध्ययक्ष सहारनपुर, दुर्गेश कुमार जनरल मैनेजर (आईटी) और चीफ इनफॉरमेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, एनएचपीसी और समस्त प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्जलीत कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया।

सांसद चन्दन चौहान ने अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि आरवीआईटी ने मंथन के नाम से बहुत अच्छा आयोजन किया है। मंथन में कहीं विष निकला था तो कहीं अमृत। आरवीआईटी में जो बच्चे पढ़ते हैं वह होनहार पीढ़ी है। सभी छात्रो को बधाई देना चाहता हूं कि पूरी ताकत के साथ अपने मां-बाप का अपने इंस्टीटयूट का और इस जनपद का नाम रोशन करेंगे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि जिस गति से हमारा देश आगे बढ़ रहा है आज निश्चित रूप से हम लोग यह कह सकते हैं कि टेक्नोलॉजी का जमाना है और किसी भी चीज को गति देने के लिए टेक्नोलॉजी की आवश्यकता पड़ती है अगर हम चाहते हैं कि 2047 तक हम अपने देश को विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं, तो उसके लिए जो हमारा देश का भविष्य है वो हमारे छात्र-छात्राएं हैं उनकी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने देश के लिए काम करें। संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र देशवाल ने अपने विचारों को प्रकट करते हुए कहा कि नवाचार और प्रतिभा का एक मंथन है जो यह हमारा उत्साह बढ़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।