अहिल्याबाई सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण : सुनील
Bijnor News - बिजनौर में आरएसएस ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता सुनील कुमार ने बताया कि अहिल्याबाई ने हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए, जैसे...

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त बौद्धिक प्रमुख सुनील कुमार ने कहा कि पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने देश भर में जिन अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, घाट व मन्दिरों का जीर्णोद्धार कराया गया। वहां पर हिन्दू धर्म के हर व्यक्ति और महिला का प्रवेश रहा। उस समय में यही सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। भगवान शिव की उपासक देवी अहिल्याबाई होल्कर ने हिन्दू संस्कृति के कार्यों को अपना कर्तव्य माना और जीवन भर हिन्दू संस्कृति को बढ़ाने वाले कार्यों को करती रही। भारत में धार्मिक कीर्तिमान स्थापित किया। बिजनौर के काकरान वाटिका में शनिवार शाम का आरएसएस के तत्वावधान में देवी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती वर्ष पर प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य वक्ता सुनील कुमार ने कहा कि अहिल्बाई होल्कर ने अपनी बेटी की शादी छोटी जाति में कराकर हिन्दू समाज की समरसता को मजबूत किया। उन्होंने अपने शासनकाल में महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए कपड़ा और साड़ी उद्याोग शुरू किया। साथ ही महिलाओं की सेना भी बनाई और यह दुनिया की पहली महिला सेना थी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपनी बुद्धिमता और रणनीति कौशल से कई बार अपने राज्य पर होने वाले आक्रमण को भी टाला। न्यायप्रिय शासक के तौर वह अपने पुत्र को भी सजा देने के लिए आतुर हो गई थी। भारत में फंड एकत्रित करने का आरम्भ भी अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल से हुआ। अहिल्याबाई होल्कर शोक और दुखों से भी नहीं टूटी और देश, समाज के कार्यों में लगी रही। आरएसएस के विभाग कार्यवाह मुकेश, सह जिला संघचालक गगन, कार्यम अध्यक्ष डा. ज्योति पाल व मुख्य वक्ता सुनील कुमार मंच पर उपस्थित रहे। जिला सम्पर्क प्रमुख दुष्यन्त कुमार ने संचालन किया।
देशभर में त्रिशताब्दी जयंती वर्ष पा हो रहे कार्यक्रम
सुनील कुमार ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर का शासन भारत का स्वार्णिम काल रहा है। ऐसे ही स्वार्णिम काल की गौरवगाथा को पूर्व की सरकारों ने सामने नहीं आने दिया है। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयन्ती वर्ष में आरएसएस देश में कार्यक्रम आयोजित कर उनके गौरवशाली इतिहास को समाज के सामने लाने का कार्य कर रहा है। मेरठ प्रान्त में 31 मई 2024 से विभाग और जिला स्तर पर गोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
ये लोग रहे मौजूद
गोष्ठी में प्रांत विद्यार्थी प्रमुख विदित कुमार, जिला प्रचारक दीप्तिमान, सह जिला कार्यवाह सनत, जिला व्यवस्था प्रमुख सुरेन्द्र कुमार, नगर प्रचारक शोभित, सह जिला प्रचार प्रमुख अनुराग, नगर कार्यवाह दीपक, सह नगर कार्यवाह कटार, नगर व्यवस्था प्रमुख राजकुमार, नगर प्रचार प्रमुख शुभम, सह नगर प्रचार प्रमुख यश, जिला विमर्श प्रमुख अजयपाल, नगर संपर्क प्रमुख भरत आदि सैकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।