Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsRSS Celebrates 100 Years with Grand Procession in Rajpur Nawada
स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, हुई पुष्प वर्षा

स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, हुई पुष्प वर्षा

संक्षेप:

Bijnor News - नजीबाबाद के ग्राम राजपुर नवादा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य पथ संचलन निकाला। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण किया और मातृशक्ति ने उन पर...

Sep 28, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

नजीबाबाद। मंडावली के ग्राम राजपुर नवादा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। संघ स्थापना का सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर पथ संचलन निकाला। रविवार को ग्राम राजपुर नवादा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर राजपुर नवादा में पथ संचलन किया। जगह जगह पर मातृशक्ति के द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की गई। संघ स्थापना का सौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर संघ के प्रांत ग्राम विकास संयोजक महेन्द्र कुमार मुख्य बौद्धिक कर्ता के रूप में उपस्थित रहे। पथ संचलन में छोटे-छोटे स्वयंसेवक आकर्षण का केंद्र बने। खंड संघ चालक सत्यपाल, खंड संपर्क प्रमुख नितिन, खंड कारवां मोहन, खंड कार्यवाह पंकज, खंड बौद्धिक प्रमुख मोहित, खंड सह संपर्क प्रमुख विक्रम, चौधरी ईशम सिंह, रितेश सैन, राजेंदर उपाध्याय, ओमकार त्यागी, पंकज त्यागी, बलराज त्यागी आदि मौजूद रहे।