Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsRR Morarka Public School Hosts 25th Annual Sports Day with Top Athletes Recognized
अर्पित चौधरी और अवंतिका सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित

अर्पित चौधरी और अवंतिका सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित

संक्षेप:

Bijnor News - नजीबाबाद के आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में 25 वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। अर्पित चौधरी और अवंतिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। मुख्य अतिथि राजकुमार और विशिष्ट अतिथि योगेश्वर त्यागी के साथ समारोह का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Dec 06, 2025 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में 25 वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग से अर्पित चौधरी और बालिका वर्ग से अवंतिका ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राजकुमार खेल विभाग ताइक्वांडो, खेल अधिकारी जिला बिजनौर, दो बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियन रहे व विशिष्ट अतिथि योगेश्वर त्यागी सेक्रेटरी बास्केटबॉल एसोसिएशन, बिजनौर का प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय, उप प्रधानाचार्य अनिल बिंजोला व एचएम सरला शेखावत ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया । एनसीसी कैडेट्स तथा चार सदनों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि के प्रति सम्मान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चो ने इंद्रधनुषी छटा बिखेरी। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में बालक वर्ग में अर्पित चौधरी विवेकानंद सदन से व बालिका वर्ग में अवंतिका भगत सदन से सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किए गए। एथलीट में भगत सदन तथा स्पोर्ट्स में टैगोर सदन को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। खेल अध्यापक सुनील जखवाल, विष्णु चमोली व कविता राणा के निर्देशन में आयोजित समारोह का संचालन आशीष नैथानी, अमित शर्मा व उद्घोषणा विनीत रावत व सचिन शर्मा ने की। उप प्रधानाचार्य माननीय अनिल बिंजोला जी ने विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया ।