
समाज का आइना होते हैं अध्यापक : डॉ. मनोज
Bijnor News - रोटरी क्लब संपूर्ण ने 42 श्रेष्ठ अध्यापकों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होते हैं और उनका सम्मान आवश्यक है। कार्यक्रम में...
रोटरी क्लब संपूर्ण के द्वारा 42 श्रेष्ठ अध्यापकों को प्रमाण-पत्र स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। क्लब के संरक्षण मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि अध्यापक समाज का आइना होता है। वह अपने शिष्यों को उच्च ज्ञान प्रदान करता है। शिक्षक सम्मान के योग्य है। इनका सम्मान किया जाना बहुत जरूरी है। क्लब के सचिव समीर रस्तोगी और रीता अग्रवाल के संयुक्त संचालक में बिडला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ किया गया। बिडला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने संगीत अध्यापिका स्नेहा के नेतृत्व में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बिरला कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शील सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संगीत टीचर स्नेहा ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि क्लब द्वारा श्रेष्ठ अध्यापकों को दिया जाने वाला सम्मान अध्यापकों के परिश्रम और समर्पण के सामने कुछ भी नहीं। क्लब के अध्यक्ष शोभित जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यापक ने भी अपना संबोधन किया। मौके पर पत्रकारों और साहित्यकारों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनका किया गया सम्मान श्रेष्ठ अध्यापक नीतीश चौधरी, सादाब, सुनील कुमार राज्य पुरस्कार विजेता, मलका रानी, नूरानी खातून, मोनिका सिंगल, फिरदौस शीला रानी, रिंकी रानी, अंशु चौहान, विपुल तोमर,शाइना, सुल्तान वैभव चौधरी, विजयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, राधेश्याम शर्मा मुख्य अध्यापक, मधुबाला शर्मा प्रधानाचार्य,ओमेंद्र कुमार त्यागी, मनोज कुमार दुबे सभी आर एस पी इंटर कॉलेज, मोहम्मद उस्मान प्रवक्ता, मोहम्मद नाजीर मुस्लिम कुदरत इंटर कॉलेज, मेघा अग्रवाल, शहर बानो, बिडला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज, सुमित कुमार, जय देव सिंह सेवानिर्बत अध्यापक, प्रियंका वर्मा सेंट मेरी धामपुर तथा ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी, कॉलेज गायत्री देवी शिक्षण संस्थान, बीडीआर इंटर कॉलेज, मधुर मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल आदि के अध्यापकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




