बिजनौर: शेरकोट में कार सवार बदमाश ग्रामीण से बाइक-मोबाइल लूटकर फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

शेरकोट में गुरुवार देर रात लूट की वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। बदमाशों ने एक ग्रामीण को रोककर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बिजनौर: शेरकोट में कार सवार बदमाश ग्रामीण से बाइक-मोबाइल लूटकर फरार

शेरकोट। थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात लूट की वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। अस्पताल से घर लौट रहे एक ग्रामीण को कार सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर मारपीट की और उसकी बाइक व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में देर रात तक अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। गांव कुराली निवासी शिवकांत पुत्र संजीव की भाभी की हरेवली स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। गुरुवार देर रात करीब दो बजे शिवकान्त अस्पताल में खाना देकर गांव के ही सोहराम पुत्र जयपाल के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तटबंध के पास पहले से घात लगाए बैठे कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट की और बाइक व मोबाइल फोन लूट कर अफजलगढ़ की ओर फरार हो गए。

घटना की जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही शेरकोट पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

Voice of UP

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना गुरुवार देर रात हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।