
विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया प्रेरित
Bijnor News - चांदपुर में गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक था, जिसने छात्रों और आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. साधना ने सड़क सुरक्षा को नागरिक जिम्मेदारी बताया और छात्रों को जागरूक किया।
चांदपुर। गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने विद्यार्थियों और आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक का मंचन सनी कुमार के कुशल निर्देशन में किया गया। कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति और संवादों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। नाटक के दौरान दर्शाया गया कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही जैसे-बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना या वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना-किसी भी परिवार के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं बल्कि एक नागरिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा दूत बनने का आह्वान किया ताकि वे अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित सफर के लिए जागरूक कर सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मोहम्मद साजिद अंसारी, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद आरिफ तथा मौ. सलीम आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




