
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लिए राहत सामग्री लेकर निकले रालोद कार्यकर्ता
Bijnor News - रालोद के कार्यकर्ता जलीलपुर खादर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री लेकर निकले। पहले एक प्रेस वार्ता में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समस्याओं को उजागर किया। रालोद के राष्ट्रीय...
रालोद के कार्यकर्ता जलीलपुर खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव में राहत साम्रगी लेकर निकले। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जाने से पहले कार्यकर्ता डॉक बंगले पर एक प्रेस वार्ता की है। उसके बाद बाढ़ ग्रस्त के लिए राहत सामग्री लेकर निकले। रविवार को रालोद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अजीत राठी कार्यकर्ताओं के साथ डाक बंगले पर पहुंचे उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रालोद का ही एक किसान ट्रस्ट है। ट्रस्ट की देख-रेख रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी करती है। उनके माध्यम से देश भर में बाढ़ग्रस्त इलाको में भेजी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान लोगों ने मुद्दे रखे की बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में तटबंध,सड़क रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर, नगर में फोरलेन चौड़ीकरण सहित मांगो को भी उठाया गया है जिसमे सांसद व पार्टी के माध्यम से इनका निस्तारण जल्द कराने की मांग की है।

अजीत राठी ने कहा की जल्द इन समस्याओ के लेकर हाईकमान तक जनता की बात को रखेगे और जल्द ही निस्तारण कराया जायेगा। वरिष्ठ रालोद नेता डॉ. नीरज चौधरी बताया की जो हमारी पार्टी है किसान मजदूर के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती रही है। अब भाजपा के साथ है। जो बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है वहा के विकास और उत्थान के लिए लगाता प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र आचार्य, मयंक चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, पंकज चौधरी, विजयपाल सिंह, हनी तोमर, आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




