Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsRLD Membership Drive Strengthens Organization in Bijnor
सदस्यता अभियान से रालोद होगा मजबूत :आचार्य नरेंद्र

सदस्यता अभियान से रालोद होगा मजबूत :आचार्य नरेंद्र

संक्षेप: Bijnor News - बिजनौर में रालोद सदस्यता अभियान ने संगठन को मजबूत करने का कार्य शुरू किया है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव जट नगला में आयोजित बैठक में कई ग्रामीणों को सदस्यता दी गई। जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह...

Mon, 18 Aug 2025 11:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बिजनौर। रालोद सदस्यता अभियान के सहारे संगठन को मजबूत करने में जुटा है। रालोद का सदस्यता अभियान नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव जट नगला में पहुंचा। यहां पर कई ग्रामीणों को रालोद के सदस्यता ग्रहण कराई गई। रालोद जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव जट नगला में आयोजित रालोद की बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व विधायक चौधरी सुखबीर सिंह,प्रदेश महासचिव चौधरी ब्रजवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ढाका ने कई ग्रामीणों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। जट नगला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक चौधरी सुखबीर सिंह ने कहा कि किसानों व नौजवानों की समस्याओं के लिए एकजुट प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह से जुड़े कई प्रसंग भी बताएं । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य तथा संचालन सिद्धार्थ चौहान ने किया। इस मौके पर चौधरी ब्रजवीर सिंह, शिवम राणा ,खूब सिंह, विजयपाल सिंह, दिनेश राजपूत, काव्य चौहान ,शमीम अंसारी, रहीम खान ,अशोक प्रधान आदि ने विचार रखें।