
चिंता: फिर बढ़ा गंगा बैराज पर जलस्तर, अलर्ट जारी
Bijnor News - बिजनौर के गंगा बैराज पर मंगलवार की सुबह जलस्तर में वृद्धि हुई। अपस्ट्रीम जलस्तर 221.50 मीटर जबकि निचला जलस्तर 219.30 मीटर मापा गया। गंगा में 1,62,447 क्यूसेक पानी बह रहा है, जो खतरे का संकेत है।...
गंगा बैराज बिजनौर पर मंगलवार की सुबह जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बैराज का ऊपरी जलस्तर 221.50 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि निचला जलस्तर 219. 30 मीटर मापा गया है। गंगा में 1,62,447 क्यूसेक पानी चल रहा है। गंगा बैराज बिजनौर पर मंगलवार को बैराज का अपस्ट्रीम 221.50 मीटर पर पहुंच गया है, जो अधिकतम स्तर 221.500 मीटर के बराबर है। वहीं डाउन स्ट्रीम 220.30 मीटर दिखाया गया है, जबकि वास्तविक जलस्तर 219.30 मीटर मापा गया। यह स्थिति बैराज क्षेत्र के लिए खतरे का संकेत मानी जा रही है। बैराज से मंगलवार को सुबह आठ बजे तक 1, 62,447 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया।

मध्य गंगा बैराज के एक्सईन बृजेश मौर्य ने बताया कि कई दिनों से गंगा का जलस्तर घट रहा है। इसके बावजूद लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। साथ ही, मौसम और जलस्तर से जुड़ी विभागीय सूचनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम से समान मात्रा में पानी छोड़ा गया। गंगा नदी का सिल्ट स्तर 4680 पीपीएम दर्ज हुआ है। गेज पर लगभग 1.0 मीटर अधिक स्तर दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह बैराज और एनएचएआई पुल के बीच बने सिल्ट माना जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




