
गंगा कटान से बहा गन्ना, खुद पेड़ काट रहे किसान
संक्षेप: Bijnor News - गंगा खादर क्षेत्र में कटान तेजी से बढ़ रहा है। अंबिका देवी मंदिर और मिर्जापुर गांव के बीच गंगा ने खेतों को निगलना शुरू कर दिया है। किसानों को अपनी गन्ने की फसल और पेड़ों को बचाने के लिए खुद काटना पड़...
गंगा खादर क्षेत्र में कटान लगातार तेज हो रहा है। पौराणिक अंबिका देवी उर्फ गलखा मंदिर और मिर्जापुर गांव के बीच गंगा की धार खेतों को निगलती जा रही है। भारी कटान के चलते गन्ने की फसल बह चुकी है और किसान अपने हाथों से पेड़ काटने को मजबूर हो गए हैं। रविवार को गंगा की तेज धार ने खेतों का बड़ा हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। किसानों सुखबीर, संदीप, विपिन, मनोज, रोबिन, महेंद्र, जयपाल, राजेश, तिलक और लोकेश की गन्ने की फसल गंगा में समा गई। खेतों के किनारे लगे पेड़ों को बचाने का कोई उपाय न देख किसान कुल्हाड़ी और आरी लेकर खुद पेड़ काटते नजर आए।

गांव के अस्तित्व पर खतरा किसानों का कहना है कि गंगा की धारा लगातार खेतों की ओर बढ़ रही है। फसल और पेड़ों को बहने से बचाने के लिए उन्हें मजबूरी में खुद काटना पड़ रहा है। यह नजारा देखकर ग्रामीणों में गहरी चिंता है। उनका कहना है कि अगर कटान पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। हजारों बीघा गन्ना फसल गंगा में समाई किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कटान रोकने के लिए ठोस कदम न उठाए गए तो आने वाले दिनों में हजारों बीघा फसल और पेड़ गंगा में समा जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




