मालन के तर्ज पर बान नदी का भी होगा जीर्णोद्धार: डीएम

Feb 27, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर की डीएम जसजीत कौर ने बान नदी के जीर्णोद्धार के लिए निर्देश दिए हैं। नदी के प्रवाह मार्ग का सर्वे कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने वायु प्रदूषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन के निर्देश भी दिए। गुलदार से बचाव के लिए जागरूकता कैंप आयोजित करने की बात कही गई।

मालन के तर्ज पर बान नदी का भी होगा जीर्णोद्धार: डीएम

बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिले की बान नदी का जीर्णोद्धार भी मालन नदी के तर्ज पर किया जाएगा और नदी के प्रवाह मार्ग का चिन्हांकन कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि बान नदी के प्रवाह क्षेत्र का सर्वे कराएं और उसकी आख्या जल्द से जल्द उपलब्ध कराए, ताकि बान नदी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जा सकें। गुरुवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति, मानव गुलदार संघर्ष निवारीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई।

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ब्लॉक मुहम्मदपुर देवमल क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर, दयालपुर सहित अन्य गांवों के किसी भी नाले गंगा पानी नदी में प्रवाहित न होने पाए। डीएम ने पर्यावरण समिति की बैठक की समीक्षा के दौरान वायु प्रदूषण के मानकों का अनुपालन न करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा जुर्माना लगाने तथा चालानों में बढोतरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश कि अस्पतालों में शत प्रतिशत बारकोड लगाए और बारकोड के आधार पर ही अस्पतालों से बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी कराएं। ---------- गुलदार से बचाव को करें जागरुकता कैंप का आयोजन डीएम जसजीत कौर द्वारा मानव-गुलदार संघर्ष न्यूनीकरण संबंधी बैठक की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जहां-जहां गुलदार की घटनाएं हो रही है, वहां पर गुलदार से बचाव के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन करें और जहां पर भी गुलदार देखा जा रहा है, वहां पर सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें, ताकि कोई दुर्घटना न होने पाए। ग्रामवासियों को प्रेरित करें कि गन्ने की कटाई करते वक़्त विशेष सावधानी बरतें। ----------- यह रहे मौजूद एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी, डीएफओ जय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, डीसी मनरेगा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।