Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsResidents of Gyan Vihar Colony Demand Urgent Solutions to Road Drainage and Sanitation Issues
बोले बिजनौर : सड़क और पानी को तरस रहे ज्ञान विहार कॉलोनी के लोग

बोले बिजनौर : सड़क और पानी को तरस रहे ज्ञान विहार कॉलोनी के लोग

संक्षेप: Bijnor News - ज्ञान विहार कॉलोनी छात्रावास रोड में निवासी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। खराब सड़कों, जलभराव, और सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति ने उनकी जिंदगी को कठिन बना दिया है। लोग संक्रामक बीमारियों के खतरे और...

Fri, 24 Oct 2025 08:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

ग्राम पंचायत रशीदपुर गढ़ी की ज्ञान विहार कालोनी छात्रावास रोड में एक नहीं कई समस्याएं है। लोगों का कहना है कि गांव छोड़कर शहर में तो आ गए, लेकिन सोचा नहीं था कि हालात गांव से भी खराब मिलेंगे। खराब सड़क और नालियों में रुका गंदा पानी परेशानी का सबब बना है। कॉलोनी में रोशनी की व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। बारिश होते ही कॉलोनी में जलभराव हो जाता है। हालात ऐसे है कि नालियों में गंदा पानी जमा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा पनप रहा है। लोगों का कहना है कि कालोनी में समस्याओं का अंत होना चाहिए और सुविधाओं की बयार बहनी चाहिए।

ज्ञान विहार कॉलोनी छात्रावास रोड में करीब 9 से 10 हजार की आबादी है। कालोनी के लोगों का कहना है कि कालोनी में असुविधाओं का बोलवाला है। एक लम्बे समय से समस्याओं के मकड़जाल में कालोनी के लोग फंसे हैं। कालोनी के लोग मांग कर थक गए हैं, लेकिन लंबे समय से समस्या जस की तस है। कालोनी वासियों का कहना है कि खराब टूटी सड़क और नाली में गंदा पानी जमा होने से परेशानी हो रही है। नालियों में गंदगी अटी है जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है और संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। नालियों की तली झाड़ सफाई न होने से नालियों में पानी रुका है और दुर्गंध उठ रही है। कालोनी के लोगों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या मोहल्ले में जलभराव हो जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बरसात होते ही कई फिट पानी मुख्य मार्ग पर भर जाता है। इससे कालोनी के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कालोनी में नियमित रूप से फॉगिंग होनी चाहिए, मच्छरों का आतंक है। रात होते ही मच्छर बैठने नहीं देते हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नियमित रूप से फॉगिंग होनी चाहिए। कॉलोनी क लोगों को मूलभूत सुविधा मिले। ज्ञान विहार कालोनी छात्रावास रोड के लोगों ने कहा कि उन्होंने विकास नाम सुना है, लेकिन अभी तक देखा नहीं है। कालोनी के रास्तों के अंधेरी गलियों में पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। रात में रोशनी की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगनी चाहिए ताकि रात में अंधेरा छट सके। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में 11 हजार की लाइन से किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है। 11 हजार की लाइन पर पाइप लगने चाहिए। सफाई कर्मचारी रोज नहीं आता है। कालोनी में गंदगी रहती है। मांग उठाई गई, लेकिन कई दिन तक नालियां साफ करने सफाई कर्मी नहीं आता है। गंदगी से नालियां भरी पड़ी हैं। कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आता है। खराब सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए। कॉलोनी में सड़क का कुछ हिस्सा पास होने के बाद भी कुछ लोगों के कारण नहीं बना है। यह सड़क का हिस्सा बनना चाहिए। रोज नहीं आते सफाईकर्मी, नहीं उठता कूड़ा ज्ञान विहार कॉलोनी छात्रावास रोड के लोगों की कई समस्याएं हैं जो लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं। लोगों का कहना है कि कालोनी में रोज सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। रोज के रोज गंदगी नहीं उठती है। लोगों का कहना है कि रोज सफाई कर्मचारी आने चाहिए। सफाई कर्मचारी दिखते नहीं है। रोड कालोनी का कूड़ा नहीं उठता है। नालियों में घास खड़ी है और पानी की निकासी नहीं हो रही है। संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। कॉलोनी में जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या हो जाती है। आवारा कुत्ते और गोवंश भी बढ़ा रहे परेशानी लोगों का कहना है कि कॉलोनी में आवारा कुत्ते और गोवंश भी समस्या बने हैं। कॉलोनी में आवारा कुत्ते और आवारा गोवंश को पकड़कर जंगलों मे छोड़ा जाए। नालियों की तली झाड़ सफाई होनी चाहिए। कॉलोनी में खाली प्लाट में गंदगी साफ होनी चाहिए। कॉलोनी में जलनिकासी का उचित इंतजाम होना चाहिए। सौंदर्यीकरण पर दिया जाए ध्यान लोगों का कहना है कि कॉलोनी में सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। कालोनी में जगह जगह डस्टबिन रखे जाए ताकि सड़कों पर गंदगी न हो और कालोनी के लोग अपने घरों का कूड़ा डस्टबिन में डाल सकें। कॉलोनी में बैंच डाली जाए ताकि लोग बैठ सकें। खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाए। अधिक से अधिक इंडिया मार्का हैंडपम्प लगने चाहिए ताकि पेयजल आपूर्ति की परेशानी न हो। कॉलोनी में तारों का जाल दर्द दे रहा है। कॉलोनी की समस्याओं से निजात मिलनी चाहिए और लगना चाहिए कि हम शहर में रह रहे हैं। नालियों में पानी रुकना नहीं चाहिए। सुझाव 1. मुख्य सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। 2. नियमित सफाई और फागिंग की व्यवस्था। 3. टूटी सड़कों की मरम्मत की जाए। 4. बिजली के तारों पर पाइप लगाए जाए। 5. हर गली में कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए। 6. गलियों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाए। शिकायतें 1. मुख्य सड़क पर हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। 2. नियमित सफाई और फागिंग की व्यवस्था नहीं है। 3. मुख्य सड़क सहित गलियां भी टूटी हुई है। 4. बिजली के खंभों पर तारों का जाल फैला हुआ है। 5. कालोनी में कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। 6. गलियों में स्ट्रीट लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। दर्द बयां किया कॉलोनी में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। हल्की बारिश में भी मुख्य सड़क पर पानी भर जाता है। घरों में पानी भर जाता है। -महेंद्र सिंह नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई। बरसात में पानी उफनकर घरों में घुस जाता है। शिकायत करने पर भी नियमित सफाईकर्मी नहीं आता है। - सतीश कुमार कॉलोनी की गलियों में आवारा पशुओं और कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। कुत्तों के झुंडों से बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। - सुभाष सिंह बच्चों को स्कूल छोड़ने तक डर लगता है। कई बार आवारा पशु हमलावर हो जाते है। प्रशासन को इन पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था करनी चाहिए। - अरुण कुमार ज्ञान विहार कॉलोनी में सफाई का हाल बेहद खराब है। सफाईकर्मी कई-कई दिन तक नहीं आते। नालियों में गंदगी जमा है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। - कपिल कुमार कॉलोनी में हर तरफ कूड़े के ढेर हैं। नाली में प्लास्टिक और गंदा पानी भरा रहता है। फागिंग नहीं होती, मच्छर काटने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। - शुभम कॉलोनी की अधिकांश सड़कें टूटी-फूटी हैं। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। वहीं, खंबों पर बिजली के तारों का जाल इस कदर फैला है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। - ललित कुमार सड़कें इतनी टूटी हैं कि गाड़ी चलाना मुश्किल है। बरसात में ये सड़कें तालाब बन जाती हैं। ऊपर से बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है। - वेद प्रकाश कॉलोनी में महीनों से फागिंग नहीं की गई है। नालियों और कूड़े के ढेर से मच्छर पनप रहे हैं। लोगों को डेंगू और मलेरिया का डर सता रहा है। - बबलू एडवोकेट सफाई न होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। कॉलोनी में साफ-सफाई और फागिंग की तत्काल जरूरत है। - संदीप कुमार कॉलोनी में कूड़ेदान नहीं रखे गए हैं और कूड़ा भी रोजाना नहीं उठता है। लोग कूड़ा खुले में फेंकने को मजबूर हैं। यह गंदगी पूरे वातावरण को दूषित कर रही है। - आशीष शर्मा हर गली में एक छोटा कूड़ेदान होना चाहिए। फिलहाल तो कोई व्यवस्था ही नहीं है। कूड़ेदान की व्यवस्था होना जरूरी है। - आकाश कॉलोनी में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें लगी ही नहीं हैं, और जो लगी हैं, वे खराब हैं। रात में अंधेरा छा जाता है। जिससे असामाजिक तत्व का खतरा बना रहता है। - मिथिलेश हर गली में रोशनी की जरूरत है। कॉलोनी में नई लाइटें लगनी चाहिए, तभी सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगी। - अनीता कालोनी में पानी, सफाई, रोशनी कुछ भी ठीक नहीं है। हमें अपने बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल चाहिए। - पूनम कॉलोनी की मुख्य सड़क में जगह-जगह गडढ़े है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से पानी सड़क पर भरा रहता है। कालोनी में नालों का निर्माण कराया जाए। - रणधीर सिंह