Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsResidents Demand Urgent Improvements in Adarsh Nagar Cleanliness Roads and Health Concerns
बोले बिजनौर : काजीजादगान झेल रहा गंदगी की मार, ठीक हों नालियां, सड़कों का हो सुधार

बोले बिजनौर : काजीजादगान झेल रहा गंदगी की मार, ठीक हों नालियां, सड़कों का हो सुधार

संक्षेप:

Bijnor News - चांदपुर नगर के वार्ड नंबर 24 के मोहल्ला आदर्श नगर काजीजादगान में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां सफाई, सड़कें और जलनिकासी की समस्याएं हैं। लोग फॉगिंग, डस्टबिन और सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। मोहल्ले में नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं हो रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

Jan 19, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

चांदपुर नगर के वार्ड नंबर 24 के मोहल्ला आदर्श नगर काजीजादगान में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां तारों का जाल और नालों में गंदगी का दर्द लोग काफी समय से झेल रहे हैं। सड़कों की हालत खराब है और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से अटी पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से यहां सफाई होनी चाहिए। मच्छरों की संख्या पर नकेल कसने के लिए फॉगिंग होनी चाहिए। टूटी सड़क से लोग निकलने के लिए मजबूर हैं। सरकारी हैडपंप खराब पड़े हैं। मोहल्ले में कूड़े डालने के लिए डस्टबिन भी नहीं लगे। कोई भी मोहल्ले की सुध नहीं लेता है।

लोगों का कहना है कि वार्ड में सभी समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए। नगर के वार्ड नंबर 24 मोहल्ला आदर्श नगर काजीजादगान में करीब दो हजार मतदाता है और आबादी करीब 4 हजार से अधिक है। मोहल्ले के लोग एक नहीं कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या प्रतिदिन मोहल्ले से कूड़ा न उठाया जाता है। सौरभ कुमार, राजीव, बंटी, विशाल, विक्रम कुमार आदि का कहना है कि यहां सड़कें टूटी पड़ी हैं। जिससे चलने में परेशानी होती है। जलनिकासी बड़ी समस्या है। सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। मोहल्ले में सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। सफाई कर्मचारियों के न आने से सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। यहां पर जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। जिससे दुर्गंध उठती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा रहता है। नियमित रूप से रोज के रोज कूड़ा नहीं उठता है। नाले व नालियों की तली झाड़ सफाई नहीं होती है। नालियां टूटी पड़ी है उनकी मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। रोजाना मोहल्ले से कूड़ा उठना चाहिए और नियमित रूप से साफ सफाई कर्मचारी मोहल्ले में आकर सफाई करें। कई स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है जिससे रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। नाले के ऊपर से पट नहीं है जिससे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। नाले के ऊ पर पट डालने चाहिए। मोहल्ले में ही धर्मशाला व सड़क पर एक हैडपंप खराब पड़ा है। हैंडपंप को जल्द ठीक कराया जाए। सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। मोहल्ले में जगह-जगह नालियों का भी निर्माण कराया जाए। शुद्ध पेयजल के लिए सड़क पूरी तरह खोद दी गई है उस सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। खंभों पर तारों का मकड़जाल फैला है। लोगों ने आरोप लगाया है कि सभासद अपने ही इलाकों में विकास कार्य कर रहा है और इस मोहल्ले में समस्या सुनने नहीं आते हैं। विकास कार्यों की समस्याओं को लेकर मोहल्ले वासियों ने उच्च अधिकारियों से इन समस्याओं को समाधान करने की मांग उठाई है। मच्छरों की बढ़ रही समस्या, नहीं होती फॉगिंग लोगों का कहना है मच्छरों की बड़ी समस्या है। मोहल्ले में फॉगिंग नहीं होती है। हर सप्ताह एक बार मच्छरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग होनी चाहिए। इससे संक्रामक बीमारियों का भी खतरा दूर होगा। जगह-जगह रखे जाएं डस्टबिन लोगों का कहना है कि साफ सफाई के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखे जाने चाहिए। इससे मोहल्ले का कूड़ा डस्टबिन में डाला जाए और मोहल्ले में गंदगी नहीं होगी। मोहल्ले में भी बैंच आदि डाली जाए ताकि मोहल्ले के लोगों सुबह शाम बैठ सके। रोजाना साफ सफाई कर्मचारी आए और सफाई के साथ रोज पूरा उठाकर ले जाए। नाला और नालियों की साफ सफाई होनी चाहिए ताकि गंदगी से संक्रामक बीमारियां का खतरा न रहे। सड़कों की हालत में होना चाहिए सुधार लोगों का कहना है कि खराब सड़कों की हालत में सुधार होना चाहिए। सड़कों का निर्माण होना चाहिए। जलनिकासी के उचित इंतजाम होने चाहिए। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट सही कराई जाए। ताकि रोशनी के उचित प्रबंध हो सके। सड़क के गड्ढों को भरवाया जाए। रोज आए सफाई कर्मचारी, उठे कूड़े के ढेर लोगों का कहना है कि मोहल्ले में रोज सफाई कर्मचारी आने चाहिए। सफाई कर्मचारी आए और रोज मोहल्ले का कूड़ा उठना चाहिए ताकि मोहल्ले में स्वच्छता की बयार बहे। नालियां और नाले गंदगी से चोक हैं। नालियों के साथ नालों की सफाई कराई जाए। ताकि मोहल्ले के लोगों को राहत मिले और संक्रामक बीमारी का खतरा न रहे। सुझाव 1. सड़क का निर्माण कराया जाना जरूरी है। 2. सड़क के गड्ढों को तुरंत भरवाया जाए। 3. सड़क पर स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जाए। 4. राहगीरों के लिए इंडिया मार्का हैंडपम्प ठीक कराया जाए। 5. नालों की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए। शिकायतें 1. पिछले कई साल से सड़क जर्जर हालत में पड़ी है। 2. नाले में गंदगी होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। 3. रोशनी के लिए सड़क पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। 4. सड़क के किनारे बने नालों की सफाई नहीं होती है। 5. सड़क के गड्ढों से आवागमन में परेशानी होती है। -------- दर्द बयां किया सड़क का निर्माण होना चाहिए। नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदे पानी का जल खराब हो जाता है। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। समय रहते इसका समाधान होना चाहिए। - विशाल कुमार काफी समय से 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस सड़क से काफी लोग गुजरते हैं। काफी परेशानी होती है अधिकारियों का इस पर ध्यान नहीं है। - राजीव कुमार कड़ाके की ठंड है, उसके बावजूद भी मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा आलाव नहीं जलवाया जा रहा है। मोहल्ले में एक-दो जगह आलाव की व्यवस्था की जाए। - सौरभ कुमार सड़क पर नालों की सफाई नहीं होती है जगह-जगह कूड़े-करकट के ढेर लगे हैं। संक्रामक बीमारी का खतरा बना हुआ है। - दीपक कुमार घरों का कूड़ा डालने के लिए मोहल्ले में डस्टबिन नहीं है, जिससे काफी परेशानी होती है। अगर डस्टबिन लग जाए तो उसमें कूड़ा डाल सकते हैं जिससे गदंगी से निजात मिल सकती है। - रश्मि मोहल्ले की धर्मशाला में व सड़क पर खड़ा सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। शिकायत के बावजूद भी खराब हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए हैं। पानी की व्यापक व्यवस्था नहीं है। - जगवती देवी सफाई कर्मचारी मोहल्ले में नहीं आते हैं, जिससे सड़क पर कूड़ा पड़ा रहता है। साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था नहीं है। नियमित रूप से प्रतिदिन साफ-सफाई होनी चाहिए। - सतेंद्र कुमार जल मिशन अभियान के अंतर्गत शुद्ध जल पेयजल के लिए सड़क को खोदकर पाइपलाइन डाली गई थी, जो पूरी तरह टूटी पड़ी है। सड़क का निर्माण करना चाहिए। - मोंटी कुमार मोहल्ले में निकल रहा है नाला नीचे हो चुका है, जिससे उसका गंदा पानी एक जगह भरा रहता है। जिससे दुर्गंध आती है, नाले का निर्माण करा कर ऊंचा कराया जाए। - गौरव कुमार मोहल्ले में लगी कुछ स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है, जिससे शाम होते ही अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइट ठीक होनी चाहिए जिससे रात में रोशनी रहे। - संतोष देवी मोहल्ले में टूटी नालियों को भी देखना चाहिए, क्योंकि नाली टूटने से सड़क पर पानी आ जाता है और सड़क निर्माण होना चाहिए। - संजीव कुमार बिजली के खंभों पर तारों का मकड़जाल बिछा हुआ है। हमेशा खतरा बना रहता है। इससे लोगों निजात मिलनी चाहिए। - विक्रम गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निकला है। उसके ऊपर पट नहीं होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बच्चे भी आसपास खेलते रहते हैं। नाले को पटों से पाट दिया जाए। - ओमवती मोहल्ले के जनप्रतिनिधि जीतने के बाद मोहल्ले में नहीं आए हैं, अपने ही आसपास के मोहल्ले में विकास कार्य कराते हैं। हमारे मोहल्ले का भी विकास कार्य होना चाहिए। - प्रीति बोले जिम्मेदार हिन्दुस्तान समाचार पत्र की टीम द्वारा सूचना प्राप्त हुई है। स्वंय जाकर निरीक्षण करूंगा। साफ-सफाई की व्यवस्था को ठीक किया जायेगा। बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था की जाएगी। क्षतिग्रस्त सड़कों का भी निरीक्षण किया जाएगा और जहां रिपेयर करने की जरूरत होगी कराई जायेगी। मोहल्लेवासियों की समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। - कार्यवाहक ईओ/एसडीएम नितिन तेवतिया भेदभाव नहीं किया जाएगा, सफाई कर्मचारियों को भेजकर मोहल्ले में सफाई व्यवस्था ठीक कराई जाएगी। जो भी समस्या है उसका निस्तारण किया जाएगा। - शारिक अहमद, सभासद वार्ड 24

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;