तालाब में घायल हालत में मिला सारस, रेस्क्यू किया
Bijnor News - धामपुर के टीचर्स कॉलोनी स्थित तालाब में घायल सारस को वन विभाग ने रेस्क्यू किया है। यह सारस अपने जोड़े के साथ तालाब पर आता था, लेकिन सोमवार को घायल मिला। आशंका है कि यह चाइनीस मांझे की चपेट में आया। रेंजर ने बताया कि सारस का उपचार किया जा रहा है और स्थिति में सुधार पर इसे छोड़ दिया जाएगा।

धामपुर। टीचर्स कॉलोनी स्थित तालाब में घायल हालत में मिले सारस को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि राज्य पक्षी सारस अपने जोड़े के साथ अक्सर तालाब पर पहुंचता था। सोमवार को घायल हालत में तालाब में पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सारस को कब्जे में लेकर उपचार शुरू कर दिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चाइनीस मांझे की चपेट में आने से सारस गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि उस सारस का साथी आसमान में मंडराता हुआ दिखाई दिया।
उधर रेंजर शशांक गुप्ता का कहना है कि घायल सारस का उपचार कराया जा रहा है। हालत में सुधार होने पर उसे उक्त स्थान पर छोड़ा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



