गौरव: गणतंत्र दिवस पर 93 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
Bijnor News - गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिजनौर में रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में 93 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल होंगे। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा अनुशासित परेड प्रस्तुत की जाएगी, जो राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन में आज भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड की सलामी प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल लेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर जिले के पुलिस अधिकारियों समेत कुल 93 पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल द्वारा अनुशासित और आकर्षक परेड प्रस्तुत की जाएगी, जो राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का संदेश देगी।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिसकर्मियों और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आपदा, दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में विभिन्न थानों, शाखाओं और इकाइयों में तैनात पुलिस 93 अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन निष्ठा, साहस और जिम्मेदारी के साथ किया है। 11 को अतिउत्कृष्ट, नौ को उत्कृष्ट व 73 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। ----- यह होंगे सम्मानित अतिउत्कृष्ट पदक- निरीक्षक भानू सिंह, दरोगा अशोक तोमर, जयभगवान, शौकत अली, कलीम अहमद, हैंड कांस्टेबिल संजय कुमार, नवीन कुमार, शिव कुमार, चालक वीरेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, सिपाही चालक राजीव कुमार। उत्कृष्ट पदक-हेड कांस्टेबिल चालक राजीव कुमार, मिसरयार खां, चालक ओमपाल सिंह, योगेश कुमार, बिजेन्द्र कुमार, अजय वैदबान, प्रवीण कुमार व पकंज शर्मा प्रशस्ति पत्र-दरोगा ममता तेवतिया, कुलदीप कुमार, सुमित राठी, प्रमोद कुमार, अमूल मिश्रा, अवनीत मान, बिजेन्द्र राठी, सुकमपाल, श्रीकांत सत्यार्थी, प्रवेज कुमार, बृजकिशोर शर्मा, राजेश कुमार, संयम यादव, सौरभ सिंह, समयपाल सिंह, मीरहसन, शौकअली, सुनील सिंह, निरीक्षक पुष्पा देवी, सचिन मलिक, संजय कुमार, धर्मेन्द्र सिंह सहित 73 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। ------ एएसपी सिटी डा. केजी सिंह गोल्ड मेडल से सम्मानित फोटो बिज: 29-डा. केजी सिंह बिजनौर। बिजनौर में तैनात एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह को शौर्य के आधार पुलिस महानिदेशक द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। एएसपी सिटी को गोल्ड मेडल से सम्मानित होने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। -----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




