Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsRelief from Cold as Sun Shines After Heavy Rainfall
धूप निकलने से लोगों को ठंड से मिली राहत

धूप निकलने से लोगों को ठंड से मिली राहत

संक्षेप:

Bijnor News - एक दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड बनी रह सकती है।

Jan 28, 2026 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

एक दिन पूर्व और रात को हुई बारिश के बाद बुधवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। नगर और आसपास के क्षेत्रों में रात से जारी मूसलाधार बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी थी। बारिश के बाद धूप निकलने से दिन व रात के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिले में बुधवार को सुबह भी हल्की बारिश हुई। जिससे ठंड का एहसास होता रहा, लेकिन दोपहर के समय सूर्य देवता ने दर्शन दिए। जिसके बाद धूप में तेजी दिखाई दी। धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस हुई। धूप निकलने से दिन व रात के तापमान में भी चार-चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 98 प्रतिशत और शाम को 76 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि 10.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। ग्रामीण इलाकों में बारिश से खेतों में नमी बढ़ी, जिसे किसानों ने रबी फसलों के लिए फायदेमंद बताया। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकलने से ठिठुरन में कमी आई। मौसम विभाग के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम ठंड बनी रह सकती है, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है।